रायपुर निगम ने भुगतान अटकाया तो ठेकेदार ने काम रोका, टेंडर निरस्त और ब्लैक लिस्ट करने लिखा पत्र, बारिश में मोहल्लावासियों को गली में जलभराव की आशंका

बोरियाखुर्द वार्ड 54 शाश्वत नगर का मामला : पार्षद, ठेकेदार और निगम अफसर में तालमेल की कमी

रायपुर। राजधानी रायपुर में पार्षद ठेकेदार और निगम अफसर की तालमेल में कमी का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। रायपुर नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 54 जोन 10 के शाश्वत नगर बोरियाखुर्द में रोड़ कक्रीटकरण का काम पिछले 3 महीने से रुक-रुक कर चल रहा है। जो अब बंद पड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार ठेका प्रक्रिया 6 महीने में पूरा करना था। जो अब लंबित है। ठेकेदार को 52, 53 और 54 इन तीन वार्डो में 15 टेंडर सीसी रोड़ बनाने के लिए डेढ़ करोड़ में स्वीकृत हुआ है। जिसमें से 10 सीसी रोड़ वार्ड 54 में एक करोड़ का कार्य करना है। रहवासियों का कहना है कि वार्ड में सीसी रोड निर्माण शुरू हुआ था। ठेकेदार के द्वारा अब निर्माण बंद कर दिया गया है। ऐसे में बारिश होने पर जल भराव की स्थिति बन सकती। पूरी स्थिति को लेकर हमने वार्ड के पार्षद को अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पूरे मामले में ठेकेदार और निगम अफसर के बीच सामंजस्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसका असर आम नागरिकों के ऊपर पड़ रहा है। नागरिकों को गली में जलभराव, गड्ढों से दुर्घटनाओं व घरों में पानी भरने का सामना करना पड़ सकता है। लेिकन इस पर नगर निगम रायपुर के जिम्मेदार अधिकारियों का दायित्व नजर नहीं आता है। बस टालमटोल बाते कहते नजर आ रहे है।

ठेकेदार के खिलाफ पार्षद ने की शिकायत, टेंडर निरस्त करने की मांग की

जब वार्ड नंबर 54 के गलियों में अभी कुछ ही घटों की बारिश हुई है और घरों में के आसपास अभी से पानी ठहराव शुरू हो गया है। जिससे आने जाने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है खुदाई कर रोड़ को गड्ढे में ठेकेदार के द्वारा तब्दील कर कार्य रोक कर आम जनता को परेशान कर रहे है। पार्षद तीन माह तक मौन साधे हुए थे। अब जब बारिश होने लगी तो खुद ठेकेदार की शिकायत करने निगम आयुक्त के पास पत्र लेकर पहुंचे। लापरवाही और अनियमितता की से तंग आकर ठेकेदार का टेंडर निरस्त करने की मांग कर ब्लैक लिस्ट करने के लिए महापौर और आयुक्त को पत्र दिया।

निर्माण कार्य रुकने से परेशान
रहवासी संत शरण साहू ने बताया जो काम 1 महीने के अंतर्गत होना था वह कई दिनों से अटका पड़ा हुआ है। जनप्रतिनिधियों का कार्य होता है कि काम को जल्द से जल्दा पूर्ण कराया ताकि आम नागरिकों को सुविधा मिल सके। काम अटकने के कारण हमें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जलभराव का करना होगा सामना
रहवासी सुनील पटेल ने बताया कि निगम के अंतर्गत ठेकेदार के द्वारा वार्ड क्रमांक 54 में सीसी रोड का काम पिछले कुछ महीने से चल रहा था, जो बंद है। ऐसे में हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थोड़े ही बारिश में जल भराव की स्थिति बन रही है। जिससे हम परेशान हो रहे है।

ठेकेदार के टालमटोल के कारण काम रुका
वार्ड क्रमांक 54 के पार्षद सुषमा तिलक साहू ने बताया हम भी चाहते हैं कि वार्ड का काम जल्द से जल्द पूरा हो सके ताकि हम नागरिकों को सुविधा मिले। लेकिन ठेकेदार के टालमटोल के कारण अभी तक से काम रुका हुआ है।

निगम से भुगतान रुका इसलिए काम बंद किया
ठेकेदार श्यामलाल साहू ने बताया वार्ड क्रमांक 52 से लेकर 54 तक का कुल 15 टेंडर नगर निगम से स्वीकृत हुआ है। वार्ड क्रमांक 52 के कार्य करने के बाद निगम के द्वारा भुगतान नहीं हुआ है। जिस वजह से हमने वार्ड क्रमांक 54 का काम रोक दिया है। जब भुगतान होगा तो आगे का काम पुनः शुरू करेंगे।

जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी
रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने बताया कि पार्षदों से शिकायत मिलती रहती है। आपके माध्यम से जो समस्याएं सामने आ रही है। उस संबंध में जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top